फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered against the accused of attacking the youth with a knife

युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपियों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the accused of attacking the youth with a knife
गत दिवस जैन कॉलेज चौक पर युवक पर चाकुओं से हमला करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रविदास माजरी शहर निवासी दविंद्र सिंह उर्फ टोनी ने बताया कि वह शहर की पुरानी घास मंडी स्थित प्रापर्टी डीलर राहुल वालिया के पास ड्राइवर है। टोनी के अनुसार सात जनवरी की सुबह वह अपने घर से मोटरसाइकिल पर काम पर जा रहा था।
विज्ञापन

वह जैन कॉलेज चौक शहर पर पैन ड्राइव खरीदने के लिए रुका था। इसी दौरान वहां मोटरसाइकिल पर सागर, सागर की मासी का लड़का काटी व एक अज्ञात लड़का आए। तीनों युवकों ने उसे मारना शुरू कर दिया। इसके बाद इनमें से एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसकी जांघ में लगा और वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद तीनों हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर, विकास पंडित, कमल वोहरा, सोनू फौजी, काटी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed