फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case on taking officers hostage in Shahpur

Ambala News: शाहपुर में अधिकारियों को बंधक बनाने पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case on taking officers hostage in Shahpur
अंबाला। शाहपुर गांव में पटवारी और ग्राम कमेटी सुपरवाइजर के पहुंचने पर पराली जलाने पर चालान नहीं कराने और अधिकारियों को बैठाने पर किसान गुरजीत पर धारा 188 के उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम कमेटी के सुपरवाइजर गुरुदेव की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। यह पहला मामला है जो इस सीजन में दर्ज किया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि किसान गुरजीत ने पहले तो धारा 188 का उल्लंंघन किया। इसके साथ ही पराली का चालान भी नहीं करने दिया। दरअसल पांच अक्टूबर को हरसेक से शाहपुर गांव व आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं की लोकेशन आई थी।
विज्ञापन

सुपरवाइजर गुरुदेव और पटवारी मौके पर अपनी बाइक से एक-एक गांव में आग की घटनाओं का सत्यापन कर रहे थे। वह देख रहे थे कि क्या पराली में आग लगने से सेटेलाइट ने इन घटनाओं को पकड़ा है। जैसे ही वह शाहपुर गांव में सुबह 10 बजे पहुंचे तो किसानों ने दोनों कर्मचारियों को बैठा लिया। इसके बाद उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कर्मचारियों ने चालान काटना चाहा तो कहा उच्चाधिकारियों को बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कृषि विभाग के एसडीएओ डॉ सुनील मान, एसएचओ पड़ाव व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तो किसान नेता भी एकत्रित हो गए। इसके बाद साढ़े चार घंटे तक अधिकारियों और किसानाें में बातचीत ही चलती रही। मगर किसान ने माने और चालान नहीं कटवाया। इसके बाद टीम को वहां से बेरंग लौटना पड़ा। अब शुक्रवार को किसान गुरजीत के खिलाफ थाना पड़ाव में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गौरतलब है इससे पहले भी दो बार कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम को काकरकुंडा गांव व फतेहगढ़ में चालान नहीं काटने दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed