{"_id":"5eea285a8ebc3e42af3d341e","slug":"case-file-against-a-couple5","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से सीधे घर पहुंच गया दंपति, पड़ोसियों ने शिकायत की तो आ गई पुलिस, दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से सीधे घर पहुंच गया दंपति, पड़ोसियों ने शिकायत की तो आ गई पुलिस, दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आगरा से आकर सीधे घर पहुंचे दंपती पर पुलिस ने कोरोना संक्रमण बचाव नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। वहीं दंपति को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि शहर के इमली पड़ाव वार्ड में मंगलवार को पति-पत्नी आगरा से टनकपुर आकर बगैर किसी को सूचित किए घर पहुंच गए। उन्हें क्वारंटीन में रहे बगैर सीधे घर आने की भनक लगने पर आसपास के लोगों ने सभासद तुलसी कुंवर के माध्यम से फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दोनों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन