फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car overturned after colliding with e-rickshaw, nine injured

ई-रिक्शा से टकरा कर पलटी कार, नौ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after colliding with e-rickshaw, nine injured
अंबाला। मनाली से छुट्टी काटकर दिल्ली जा रहे परिवार की कार अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी कट के निकट ई-रिक्शा से टकरा कर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार आठ भाई-बहन कार के नीचे दबकर घायल हो गए। वहीं, हादसे में ई-रिक्शा भी पलट गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाला और ई-रिक्शा चालक सहित चार लोगों को छावनी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक लिंक रोड पर खड़ा हुआ था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। ई-रिक्शा चालक की पहचान आलू गोदाम निवासी बॉबी के रूप में हुई है जोकि बस स्टैंड से सवारी को शास्त्री कॉलोनी छोड़कर खड़ा हुआ था। वहीं, कार सवार राधिका ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गए थे और तीन गाड़ियों में सवार थे। उनकी गाड़ी में सभी भाई-बहन एक साथ सवार थे। हादसे में बुआ के लड़के युवराज सहित 12 वर्षीय वान्या को ज्यादा चोटें आई, जबकि विधुर, दीक्षांत, प्रियांशी, रिंकू, मानसी, ड्राइवर गुरचरण को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed