{"_id":"687bf6ca015659c1c201c0d9","slug":"car-hits-two-pilgrims-one-dead-the-other-seriously-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-146343-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
फोटो नंबर - 5 से 8
- शहजादपुर पीएचसी से घायल कर्ण को किया पंचकूला सेक्टर-6 रेफर
- पंचकूला से मौली जागरा जा रहे थे कांवड़िये, शिविर से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। यमुनानगर से पंचकूला हाईवे पर रसीदपुर कट के पास शुक्रवार शाम एक तेजरफ्तार कार ने दो कांवड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिंजौर की शिव कॉलोनी निवासी राहुल की मौत हो गई, वहीं कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद कर्ण को पंचकूला सेक्टर-9 के लिए भेज दिया गया, जबकि राहुल के शव का शनिवार को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया। गनीमत यह रही कि साथ चल रहे तीन अन्य कांवड़िये बच गए। शहजादपुर थाना पुलिस ने मृतक के साथ कांवड़ लाने वाले सोनू की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामा और दोस्तों संग तीन साल से राहुल ला रहा था कांवड़
मृतक राहुल के मामा पंकज ने बताया कि राहुल के पिता पेंट का काम करते हैं और मां गृहिणी है। एक छोटा भाई व एक बहन है। वह 15 सालों से कॉलोनी के युवा व बच्चे कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। राहुल भी परिवार में सुख शांति के लिए पिछले तीन साल से कांवड़ लेने जा रहे थे। इस बार भी वह 11 जुलाई को अपने दोस्त सोनू, हितेश, कर्ण, राहुल व एक अन्य सोनू के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गया। उधर, शहजादपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि कार चालक का पता लगाने के लिए हाईवे के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
गुस्साए कांवड़िये हो गए थे एकजुट, पुलिस ने प्रदर्शन से पहले संभाला
हादसे के बाद राहुल के दोस्त व अन्य कांवड़िये भी एकजुट हो गए थे और रोष जता रहे थे। कांवड़ियों के एकजुट होते ही पुलिस जवानों ने कांवड़ियों को शांत करवाकर नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल तो कुछ को शहजादपुर थाने भेज दिया, जबकि शनिवार की सुबह तक पुलिस का घटनास्थल पर पहरा था ताकि कोई कांवड़िया प्रदर्शन न कर सके।
विज्ञापन
घायल कर्ण की कांवड़ दोस्त लेकर घर गए तो राहुल की हुई खंड़ित
हादसे में मृत राहुल की कांवड़ भी पूरी तरह से खंडित हो गई, जबकि घायल कर्ण की कांवड़ लेकर उसे दोस्त पिंजौर के लिए रवाना हुए। मृतक के दोस्त हितेश ने बताया कि राहुल हरिद्वार से पांच लीटर गंगाजल लेकर निकला था। पूरी आस्था के साथ वह कांवड़ लेकर निकला था।
16 को हुए हादसे में कांवड़िये की टांग में हुआ था फ्रेक्चर
साहा चौक के निकट 16 जुलाई को एक कार ने साइकिल पर कांवड़ लेकर आ रहे बठिंडा निवासी सुमित को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुमित के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल से कांवड़िये सुमित को चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 भेज दिया गया था।