फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment during the day and at night it rains across the district

दिन में छावनी तो रात को जिलेभर में बरसे बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cantonment during the day and at night it rains across the district
अंबाला सिटी। मानसून की पहली बारिश आने से जिलेभर के लोगों को तपती गर्मी से निजात मिली। दिन में छावनी के कई क्षेत्र में बारिश हुई तो रात को जिलेभर में बदरा झमाझम बरसे। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में भी बारिश के आसार बने रहेंगे। सोमवार को दिन की शुरुआत मंद-मंद शीतल हवाओं के साथ हुई। लेकिन सुबह 10 बजते-बजते धूप ने लोगों को जीना दुष्वार कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक मौसम ने पलटी मारी और छावनी के कई क्षेेत्रों में करीब आधा घंटा बरसात हुई। इसके बाद एक बार फिर सूर्य देव प्रकट हो गए और उमस के कारण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गए। लेकिन शाम को फिर से मंद-मंद हवाओं ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। इसके बाद रात करीब 8 बजे मौसम ने एक बार फिर करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जोकि रात करीब 9 बजे तक चली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में बारिश और तूफान आने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। बरसात और मंद-मंद चली शीतल हवाओं के चलते जिले का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह बरसात फसलों के लिए खाद का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed