{"_id":"62869a07e2dc5c7c23143070","slug":"by-doing-satsang-you-get-the-power-to-fight-with-sorrows-ambala-news-knl108753014","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग करने से मिलती है दुखों से लड़ने की शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संग करने से मिलती है दुखों से लड़ने की शक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। प्रयास सोसायटी और श्री राधा निकुंज परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में न्यू टैगोर गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन स्वामी रामदास महाराज बरसाने वाले ने कहा कि प्रत्येक प्राणी जीवन में दुखी है। व्यक्ति को भगवान से प्रेरणा लेकर इन दुखों का सामना करते हुए जीवन को आनंद से जीना चाहिए। यह आनंद केवल भगवान के सत्संग से ही प्राप्त होगा व दुखों से लड़ने की शक्ति भी इसी सत्संग से प्राप्त होगी।
इसके बाद रामदास महाराज ने नारायण के परम भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि उनको मारने के लिए पिता हिरण्यकश्यप ने बहुत यत्न किए, परंतु वे सफल न हो सके। अंत में प्रहलाद के पुकारने पर स्वयं भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में प्रकट हुए और हिरण्यकश्यप का वध किया। इसके पश्चात महाराज ने गजेंद्र मोक्ष व भगवान वामन और राजा बली का प्रसंग सुनाया। कथा में महाराज व उनके शिष्यों द्वारा गाए गए भजनों ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन सुनकर सभी भक्तों को आनंद की अनुभूति प्राप्त हुई। कथा के पश्चात आरती की गई व प्रसाद का वितरण हुआ। कथा के यजमान कमल किशोर, सुनीता का परिवार बना। उन्होंने प्रसाद की व्यवस्था की। इस मौके पर प्रयास सोसायटी के चेयरमैन मंजीव कुमार गोयल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष एसके अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रो. अशोक शर्मा, संगठन सचिव राजीव शर्मा, सहसचिव ज्ञान चन्द परूथी, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश मौजूद रहे।