फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bus routes of Uttar Pradesh and Rajasthan were affected

Ambala News: प्रभावित रहे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बस रूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bus routes of Uttar Pradesh and Rajasthan were affected
अंबाला। पीआरटीसी और पनबस के चालक और परिचालकों की हड़ताल का असर बुधवार को भी देखने को मिला। इस दौरान उत्तराखंड के देहरादून, राजस्थान के जयपुर और उत्तर प्रदेश के वृंदावन, मेरठ के रूट प्रभावित रहे।
विज्ञापन

यहां पंजाब से आने वाली एक भी बस नहीं गई। वहीं बताया जाता है कि पंजाब के सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली, अंबाला और हरिद्वार के रूट पर कम बसें ही चलीं। इस हड़ताल के कारण अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की और जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
दरअसल पीआरटीसी और पनबस के ठेका कर्मचारियों की ओर से तीन दिन की हड़ताल हुई थी। इस कारण दो दिन से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड की ओर जाने वाली बसें पूरी तरह से बंद रहीं। इन रूटों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला डिपो ने संभाला था मोर्चा
अंबाला डिपो ने 33 बसों को पंजाब के पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, डेरा ब्यास, जालंधर के रूट पर संचालन किया। इस दो दिन की हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी पंजाब की महिला यात्रियों को हुई, क्योंकि पंजाब सरकार ने बसों में महिलाओं के लिए किराया फ्री किया है। इस कारण अंबाला से पंजाब जाने वाली अधिकतर महिलाएं पनबस और पीआरटीएस की बसों की इंतजार करती रही।
वर्जन
मुख्यमंत्री पंजाब के आश्वासन के बाद तीसरे दिन पीआरटीसी और पनबस के कच्चे चालक और परिचालक काम पर लौट आए हैं। अब बसों का संचालन सुचारू किया जाएगा।
बलविंद्र सिंह, अड्डा इंचार्ज, पीआरटीसी, अंंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed