{"_id":"6546027e5835d7b89405ce3f","slug":"bullet-fired-during-fight-between-two-parties-in-ambala-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोली, पुलिस ने बरामद किया खोल, सीसीटीवी खंगाल रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोली, पुलिस ने बरामद किया खोल, सीसीटीवी खंगाल रही टीम
Sat, 04 Nov 2023 02:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:18 PM IST
सार
अंबाला के सिटी में दो पक्षों में झगड़े के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि जटवाड़ के दो पक्ष आपस में भिड़े थे। मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी की जग्गी कॉलोनी के मोड़ पर दो पक्षों में झगड़े के दौरान गोली चली। शनिवार को करीब 12 बजे हमलावरों ने चाय की दुकान पर बैठे युवक पर पहले तो रोड से हमला किया और फिर गोली चला कर मौके से फरार हो गए। हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ। हालांकि पुलिस से आने से पहले दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। जांच में पुलिस ने मौके से एक गोली का खोल बरामद किया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। उधर, हमले में घायल कोलां गांव निवासी गुरप्रीत उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचा। गुरप्रीत का आरोप है कि जड़ोत निवासी युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। वो अपने दोस्त के साथ चाय की दुकान पर बैठा हुआ था कि अचानक हमला हो गया।बलदेव नगर थाना पुलिस कि मानें तो मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश का लग रहा है।
विज्ञापन