फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bulldozers run on illegal colony being built in Loton Mauja

लोटों मौजा में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colony being built in Loton Mauja
नारायणगढ के लोटों में अवैध कालोनी पर कार्रवाई के दौरान सड़को को उखाड़ती जेसीबी। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। क्षेत्र में शहर के इर्द-गिर्द अनाधिकृत क्षेत्र में बन रहीं अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने सख्ती बरत ली है। बुधवार को जिला योजनाकार की टीम ने पुलिस के साथ लोटों मौजा में काटी गई एक कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों व अन्य ढांचों को ढहा दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद जिला योजनाकार सविता जिंदल ने किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद डीटीपी ने बताया कि अर्बन एरिया के अंतर्गत आने वाली इस कॉलोनी को राजीव व अन्य ने अवैध तरीके से काटा है। इन लोगों को पहले दो नोटिस दिए गए थे। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि लोटों में आती लगभग 2 एकड़ भूमि में यह कॉलोनी विकसित की जा रही है। फिलहाल इसमें कच्चे रास्ते व एक डीबीसी ही है। इसे ढहा दिया गया है। जिला योजनाकार ने लोगों से भी अपील की कि किसी भी अवैध कालोनी में जमा पूंजी न लगाएं। दरअसल शहर में कुछ कॉलोनियां तो स्वीकृत क्षेत्र में हैं और इनकी नगरपालिका से बकायदा विकास शुल्क अदा करके एनडीसी मिल रही है। लेकिन शहर से सटे कुछ गांव में भी लोग बिना स्वीकृति प्लॉट काट कर बेच रहे हैं विगत में ऐसी कुछेक चुनिंदा कॉलोनियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed