फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bulldozer ran on illegal warehouse of former councilor accused of drug smuggling

नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद के अवैध गोदाम पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on illegal warehouse of former councilor accused of drug smuggling
अंबाला। नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद राजेश के अवैध गोदाम पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बुलडोजर चलाया गया। आरोपी द्वारा नगर परिषद की करीब एक हजार गज जगह पर यह गोदाम अवैध रूप से बनाया गया था। नप व पुलिस टीम ने छावनी की डेहा कॉलोनी में यह कार्रवाई की। टीम ने डेहा कॉलोनी में बने पूर्व पार्षद के निवास स्थान के बाहर भी थड़े तोड़ने के साथ-साथ गली व आसपास के इलाके से भी अतिक्रमण हटाया। सुबह 8 बजे से दोपहर तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

बता दें कि डेहा कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद राजेश व उसकी पत्नी पर नशा तस्करी के आरोप हैं और कई मामले दर्ज हैं। 6 अप्रैल को पूर्व पार्षद की पत्नी को पकड़ने गई पुलिस की रेड पार्टी पर राजेश व पत्नी सहित परिवार ने पथराव कर दिया था। पत्नी मौके से फरार हो गई थी, लेकिन पुलिस ने राजेश व उसके बेटे को काबू कर लिया था। पूर्व पार्षद के गोदाम से गत दिवस 260 ग्राम हेरोइन व 1500 नशे की गोलियां बरामद हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश व उसकी पत्नी के एचडीएफसी बैंक में चल रहे चार बैंक खातों को भी सीज कर दिया था।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व पार्षद से नशे की बहुत बढ़ी खेप बरामद हुई थी। पूरे शहर में जहर बांट रहे थे, मैं तो यह बांटने नहीं दूंगा। आरोपी का गोदाम अवैध रूप से बना हुआ है। इस कार्रवाई से संदेश जाता है कि नशे का काम करेंगे तो आपका घर भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल विज, गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed