फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brother and sister missing from home by writing letter to father

पिता के नाम पत्र लिखकर भाई-बहन घर से लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister missing from home by writing letter to father
अंबाला। नारायणगढ़ में 16 व 17 वर्षीय भाई-बहन पिता के नाम पत्र लिखकर घर से लापता हो गए। पिता ने पत्र पढ़ा तो उसमें लिखा था कि पापा हम अपनी मर्जी से कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं और वापस आ जाएंगे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। व्यक्ति ने बताया कि उसका पत्नी के साथ अदालत से तलाक हुआ है। अदालत की ओर से उसके दो बच्चों एक लड़का व एक लड़की की देखरेख की जिम्मेवारी उसे मिली है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 13 जुलाई को सुबह लगभग छह बजे वह अपनी माता को दिल्ली जाने के लिए बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। वापस आया तो देखा कि दोनों बच्चे घर पर नहीं हैं। इधर-उधर तलाश की परंतु कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक जयगोपाल शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे जो पत्र लिखकर गए हैं, उसमें उन्होंने लिखा है कि वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed