{"_id":"690bb1815921743a4c0a49e7","slug":"bridal-makeup-starts-from-rs-5000-to-rs-30000-pre-booking-for-weddings-ambala-news-c-36-1-sknl1003-152540-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 5 हजार से 30 हजार रुपये का ब्राइडल मेकअप, शादियों को लेकर प्री बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 5 हजार से 30 हजार रुपये का ब्राइडल मेकअप, शादियों को लेकर प्री बुकिंग शुरू
Thu, 06 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
ब्राइडल मेकअप करती मेकअप आर्टिस्ट तरूणा राव। स्वयं
- फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबाला। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। लोगों ने एडवांस में कैटरर्स से लेकर डीजे, फोटो शूट, टेंट, होटल और ब्यूटी पार्लर बुक कराने शुरू कर दिए हैं, ताकि शादी के समय किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए। इस बार ब्यूटी सलून कारोबारियों को अच्छी आय करने की आस है। यही कारण है कि बाजार में शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही चार महीनों तक की बुकिंग ब्यूली सलून पर लोगों ने करा ली है। दुल्हन के मेकअप के लिए 5 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक भुगतान लिया जा रहा है। सबसे अधिक सिलिकॉन, सेलिब्रेटी और सिग्नेचर मेकअप की मांग है।
नेल आर्ट से लेकर एचडी मेकअप और एयर ब्रश तक उपलब्ध हैं
मेकअप आर्टिस्ट तरूणा राव ने बताया कि वह 25 वर्ष से इस कारोबार में जुड़ी हुई हैं। उनके पास फरवरी तक ब्राइडल मेकअप की बुकिंग हो चुकी है। उनके पास 5 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक की अलग-अलग मेकअप की वैरायटी हैं। उनके पास बेनिटी किट हमेशा तैयार रहती है। सबसे ज्यादा मांग नेल आर्ट, एचडी मेकअप, एयर ब्रश, विभिन्न तरह के हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक किए जा रहे हैं। इस बार शादी के सीजन में काफी अच्छा काम चलने की आस है।
सिलिकॉन, सेलिब्रेटी और सिग्नेचर मेकअप की मांग
हरियाणा ब्यूटी सलून और ट्रेनिंग इस्टीटयूट की संचालिका कामिनी ने बताया कि पति ओमप्रकाश ओमी, बेटी साक्षी और समृद्धि सभी मेकअप आर्टिस्ट हैं। सभी एक साथ मिलकर काम करते हैं, उनके पास ब्राइडल मेकअप की रेंज 18 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक हैं। उनके पास क्रेलो ब्रांड, एचडी मेकअप, एयर ब्रश, बार्बी, एचडी हाई डेफिनेशन, मैट, गलोसी, सिलिकॉन, सेलिब्रेटी और सिग्नेचर मेकअप हैं। इसके अलावा लोगों की मांग के अनुरूप मेकअप को शादियों के सीजन से पहले ही अपग्रेड कर लिया है। बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई थी।

ब्राइडल मेकअप करती मेकअप आर्टिस्ट तरूणा राव। स्वयं- फोटो : mathura