फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brick attack on e rickshaw driver

Ambala News: ई-रिक्शा चालक पर ईंट से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Brick attack on e rickshaw driver
अंबाला। छावनी में ई-रिक्शा रिपेयर कराने के लिए मिस्त्री की इंतजार करते रहे व्यक्ति पर करीब आधा दर्जन युवकों ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

छावनी के विद्या नगर निवासी विशाल मल्होत्रा ने बताया कि वह किराए की ई-रिक्शा चलाता है। तीन दिन पहले रविवार को वह ई- रिक्शा लेकर डीलक्स ढाबा के पास से गुजर रहा था। तभी उसकी ई-रिक्शा से दूसरी ई-रिक्शा के साथ साइड लग गई। साइड लगने के बाद दूसरी ई-रिक्शा चालक ने रॉड निकाली और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उसके ई- रिक्शा में खराबी आ रही थी तो वह रामबाग रोड स्थित गउशाला मार्केट में अपनी ई- रिक्शा की रिपेयर करवाने के लिए मिस्त्री के पास गया तो करीब आधा दर्जन युवकों ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। घायल की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed