{"_id":"6a55497d384a61017e0047b6","slug":"bpl-ration-card-cancelled-due-to-electricity-bill-connection-ambala-news-c-36-1-amb1002-166188-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली का बिल जुड़ने से कटा बीपीएल राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली का बिल जुड़ने से कटा बीपीएल राशन कार्ड
Tue, 14 Jul 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार आमजन की समस्याएं सुनते हुए
नारायणगढ़। उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने आमजन की फरियादें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में मुख्य रूप से बिजली बिल, फैमिली आईडी (पीपीपी), बीपीएल राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी शिकायतें छाई रहीं।
शिविर में जनसमस्याओं का अंबार नजर आया। भरेड़ी कलां के जयपाल और हुसैनी के धर्मपाल सिंह ने शिकायत दी कि उनकी फैमिली आईडी में किसी अन्य व्यक्ति का बिजली बिल जुड़ने के कारण उनके बीपीएल राशन कार्ड कट गए हैं। वहीं, बरसू माजरा के दिलबाग सिंह ने भी पीपीपी में गलत बिजली बिल दर्ज होने और काला आम्ब की संगीता पाल ने जाति संबंधी त्रुटि ठीक कराने की मांग रखी।
इसके अलावा, शहजादपुर की ज्ञान कौर ने बिजली बिल ठीक करवाने, करनैल सिंह व शाहपुर की सरपंच जसवीन्द्र कौर के साथ आईं ग्रामीण महिलाओं ने आवास योजना का लाभ दिलाने और वार्ड-7 की बिमला देवी ने वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्या रखी। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि सरकार हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं होगा और तय समय सीमा में राहत दी जाए।