फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Borosil Factory caught making counterfeit equipment

नकली बोरोसील के उपकरण बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी

Tue, 11 Feb 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट Updated Tue, 11 Feb 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Borosil Factory caught making counterfeit equipment
कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशात बाग में स्थित एक ग्लास के साइंस उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार दोपहर को बोरोसील ग्लास कंपनी की मुंबई से आई टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी की।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने अपने निरीक्षण में फैक्टरी से अधिक मात्रा में कंपनी के बने डुप्लीकेट ग्लास से तैयार हो रहे साइंस उपकरण बरामद किए। इसके आधार पर पुलिस ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीडी फ्लोर के पीछे निशात बाग स्थित एक फैक्टरी में काफी समय से बोरोसील ग्लास के नाम पर नकली ग्लास से साइंस के उपकरण बनाए जा रहे थे।

इसकी शिकायत बोरोसील कंपनी को लगातार मिल रही थी। इसी शिकायत के आधार पर कंपनी के प्रतिनिधि किशोर साहनी, क्वालिटी एक्सपर्ट गीतेश और एजेंसी के इन्वेस्टीगेटर ने फैक्टरी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापामारी के दौरान यहां ग्लास से तैयार होने वाले साइंस उपकरणों पर बोरोसील कंपनी का छापा लगाया जा रहा था। बोरोसील के नाम के छापे के बाद बोरोसील का हॉलमार्क भी लगाया जाता था।

इस छापामारी में पुलिस व कंपनी की टीम ने बोरोसील छापे की स्क्रीन, हालमार्क और वहां मौजूद नकली माल भी बरामद कर लिया है।

उधर, कंपनी ने इस मामले में मंगलवार शाम को बोरोसील का नकली माल बनाने वाले फैक्टरी संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।

 बोरोसील कंपनी के संचालक किशोर साहनी ने बताया कि अंबाला में नकली बोरोसील का माल बनाने की शिकायत लगातार मिल रहे थे, जिस पर कंपनी नजर बनाए हुए थे और वे इसे रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी।


इस छापेमारी में उन्होंने पुलिस के साथ इस खेल को रंगे हाथों पकड़ लिया है। उधर, महेश नगर पुलिस के अनुसार  फैक्टरी मालिक के विरुद्धकेस दर्ज किया जा रहा है। सारा माल, हालमार्क और स्क्रीन कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed