फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bone problems increasing in women after pregnancy

Ambala News: गर्भावस्था के बाद महिलाओं में बढ़ रही हड्डियों की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bone problems increasing in women after pregnancy
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। गर्भावस्था के बाद से महिलाओं में कमजोर हड्डियां और कैल्श्यिम की कमी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिटी नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 50 महिलाएं इसी प्रकार की समस्याएं लेकर पहुंच रही है। इसी कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 150 से भी अधिक रहती है।
विज्ञापन

ज्यादातर महिलाओं के घुटनों में दर्द, कमर में दर्द सहित अन्य समस्याएं आ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक समय तक बोझ और झुके रहने के कारण इस प्रकार की समस्याएं अधिक होती है। इसके साथ ही खान- पान की गुणवत्ता में कमी भी एक मुख्य कारण है।
विज्ञापन

गर्भावस्था के बाद होती है समस्या
अधिकतर महिलाओं में यह समस्या गर्भावस्था के बाद होती है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्भावस्था के बाद महिलाओं के खानपान की गुणवत्ता का स्तर घटने के कारण हड्डियों में कमजोरी हो जाती है। इसके साथ ही वजन बढ़ना और थायराइड के कारण भी हड्डियों की समस्या सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करते हुए रखें ध्यान
इस प्रकार की समस्या होने पर महिलाओं को सीढि़यां चढ़ने उतरने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही अधिक देर तक वजन का काम और झुके रहने का काम करने से परहेज करना चाहिए। वहीं लंबे समय तक जमीन पर बैठने से परहेज करना चाहिए। बैठने के लिए नीचे नर्म जगह पर ही बैठना चाहिए। कई बार झटका लगने से एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट समस्या हो जाती है। जिसमें घुटने के जोड़ पर दबाव पड़ने से दर्द होता है।

वर्जन
महिलाओं को इस प्रकार की समस्याएं इन दिनों बढ़ती जा रही है। इसलिए महिलाओं को अपने वजन को कम रखना चाहिए। इसके साथ ही भारी काम करने से भी परहेज करना चाहिए। समय रहते जांच करवा लेनी चाहिए। खुराक में कैल्श्यिम और विटामिन डी भी शामिल करना चाहिए।
-डॉ. विजय बंसल, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिटी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed