फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bomb Explosion at Air Force Station, ambala

एयरफोर्स स्टेशन में जोरदार धमाका

Fri, 13 Dec 2013 10:10 PM IST
अमर उजाला / अंबाला
अमर उजाला / अंबाला Updated Fri, 13 Dec 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
bomb Explosion at Air Force Station, ambala

छावनी एयरफोर्स स्टेशन में शुक्रवार सुबह दस बजे के आसपास को हुए जोरदार धमाके से लोग दहल उठे।

विज्ञापन


धमाके के कारण डीसी की कोठी समेत दो दर्जन से अधिक घरों में बमों के टुकड़े गिरे, दीवारें दरक गईं और कई मकानों के शीशे टूट गए।

बताया जाता है कि अभ्यास के दौरान टेक ऑफ के दौरान वायुसेना के विमान से बम नीचे गिर पड़ा। एयरफोर्स अथारिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

धमाके की आवाज सुनते ही लोग बाहर निकल पड़े। सुभाष नगर, गांधी कालोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, रामनगर व आसपास इलाकों में बसे सैकड़ों परिवार जो एयरफोर्स स्टेशन की जद में हैं, उनका हाल तो देखने लायक था।
विज्ञापन


लोगों ने छत पर चढ़कर देखा तो एयरफोर्स स्टेशन काला धुआं उठ रहा था। धुआं कुछेक घरों के भीतर तक घुस गया। धमाके के साथ ही लोहे के कुछ टुकड़े लोगों की छतों, आंगन व घरों के बाहर सड़क पर ही गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत से लोग तो इन टुकड़ों से घायल होते-होते बच गए। टुकड़ों में से धुआं निकल रहा था। उधर, एयरफोर्स स्टेशन के भीतर अफरातफरी का माहौल था।

लोगों ने पुलिस को दी सूचना
धमाके से घबराए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ही वहां दहशतजदा लोगों को हौंसला देते हुए बताया कि ये एयरफोर्स की एक्सरसाइज थी, जिसमें उन्होंने बम डिफ्यूज किया है, उसी वजह से ये बम डिफ्यूज करते हुए बम का धमाका था।

देरशाम फिर बढ़ गई दहशत
देरशाम आसपास बसे लोगों में फिर से दहशत का माहौल बन गया। क्योंकि लोगों ने उस जगह पर आग लगी देखी, जहां दिन में ब्लास्ट हुआ था।

लोग काफी घबरा गए और उन्होंने फिर से इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहना था कि धमाना इतना तेज था कि अभी तक उनके दिल दहले हुए हैं, ऐसे में वहीं लगी या लगाई आग को देखकर वह फिर डर गए थे।

उधर, एयरफोर्स अथारिटी ने इस बारे में कोई बात करने से साफ इंकार कर दिया। जबकि प्रवक्ता का कहना है कि ये तो उनकी रूटीन एक्सरसाइज का हिस्सा होता है।

डीसी की कोठी पर भी गिरा टुकड़ा
एयरफोर्स स्टेशन से थोड़ी दूर अफसर कालोनी में डीसी की कोठी में भी आधा किलो के करीब बम का टुकड़ा जा गिरा। ये टुकड़ा डीसी की कोठी पर तैनात संतरी के पास पौधों की क्यारी में एक गमले के पास आकर गिरा।


अचानक टुकड़ा गिरा देख, संतरी भी चौकस हो गया और उसने जब टुकड़ा देखा तो अर्लट हो गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने करवाई फोटोग्राफी
लोगों की इस दहशत और जोरदार ब्लास्ट को देखते हुए अंबाला पुलिस ने एक स्पेशल टीम एयरफोर्स स्टेशन के भीतर भेजी। इस टीम ने एयरफोर्स अफसरों से सारी बातचीत की और उसके बाद मौके का भी मुआयना किया।

पुलिस ने मौके की पूरी फोटोग्राफी भी करवाई और एयरफोर्स अफसरों से बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed