फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body Gokul, Mathura, Dwarka and soul Lord Krishna

शरीर गोकुल, मथुरा, द्वारिका और आत्मा भगवान श्रीकृष्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Body Gokul, Mathura, Dwarka and soul Lord Krishna
अंबाला सिटी। श्रीगोपी नाथ श्रीकृष्ण मंदिर सत्संग भवन मानव चौक में श्री राधेध्याम ठाकुर परिवार सेवा समिति व पूर्वांचल पूजा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अमर कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने कहा कि भगवान का अवतार धर्म रक्षण और भक्तों के कल्याण के लिए होता है। भागवत मेें भगवान के चौबीस अवतारों की चर्चा की गई है। चौबीस अवतारों में से दो अवतार पूर्ण अवतार हैं। एक त्रेतायुग के श्री रामावतार तथा द्वापर युग के श्री कृष्णावतार। एक रघुकुल सूर्यवंश में आए तो दूसरे यदुवंश चंद्रवंश में आए।
विज्ञापन

भागवत में श्रीकृष्ण कथा को ज्यादा महत्व दिया गया है। श्रीकृष्ण मथुरा में जन्म लेते हैं। आचार्य ने कहा कि हमारा शरीर ही मथुरा है। जब हमारे अंतकरण से काम, क्रोध आदि विकार निकल जाता है। यही विकार थू है, मथुरा शब्द के बिच का थू निकल जाने पर मरा रह जाता है, इस मरा को उलटा करते हैं तो केवल राम ही रह जाता है। राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं दोनो पूर्ण परमात्मा हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल व वृंदावन में कई लीलाएं की हैं। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण व ग्वाल बाल बनकर दही हांडी का खेल खेले। इसका उपस्थित भक्तों ने ताली बजा कर खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

भगवान गोवर्धन पूजा करके इंद्र के अभिमान को तोड़ते हैं। भागवत में ब्रह्मा जी चालीस श्लोकों में और इंद्र 20 श्लोकों में भगवान की स्तुति करते हैं। कथा कार्यक्रम में विशेष रुप से वार्ड नंबर 11 के पार्षद राजेंद्र कौर, वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि समाजसेवी गुरप्रित सिंह शाने, सरदार अवतार सिंह, दलजीत सिंह भाटिया पूर्व पार्षद, राघव बंसल, सीमा बंसल, डोली बंसल, रामसजी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed