फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bloody struggle in Raw market

कच्चा बाजार में खूनी संघर्ष, थाने में हंगामा

Sun, 11 May 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 11 May 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
bloody struggle in Raw market
अंबाला कैंट। शनिवार देर रात कच्चा बाजार में दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को पहले सिविल अस्पताल लाया गया। बाद में दोनों पक्षों के लोग कैंट थाने में भी पहुंच गए। थाने में पुलिस अभी दोनों पक्षों की बात सुन ही रही थी कि दोनों पक्षों ने थाने में ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए फिर हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर पुलिस ने दोनों पक्षों पर सख्ती बरतते हुए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को वहीं थाने में बिठा लिया और बाकी लोगों को थाने से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


एक गुट के लोगों ने बताया कि उनके गुट में से एक व्यक्ति शनिवार रात को खाना खाकर टहलने के लिए निकला था और कच्चा बाजार चौक पर खड़ा था। तभी दूसरे गुट का एक युवक उसके पास नशे की हालत में आया। किसी बात को लेकर दोनों में बसह हो गई, जो मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े को वहीं मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर खत्म करवा दिया और दोनों को वहां से भेज दिया लेकिन थोड़ी ही देर बाद दोनों व्यक्ति अपने-अपने साथियों को लेकर हथियारों से लैस होकर वहीं दोबारा पहुंच गए और आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हथियार चले, जिसमें से एक गुट के तीन और दूसरे गुट के दो लोग लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। 


उधर, पुलिस का कहना है कि शनिवार रात को दोनों पक्षों की थाने में ही बहस हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत ले ली जाएगी और उसके मुताबिक ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed