फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Block level competitions from 4th, two thousand players will show their talent

Ambala News: खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 से, दो हजार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Block level competitions from 4th, two thousand players will show their talent
शहर बलदेव नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता को लेकर बैठक लेते हुए ब - फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जानी वाली खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बिगुल बज गया है। जिले के सभी खंड में यह खेल प्रतियोगिताएं 4 अगस्त से शुरू होंगी। इन प्रतियोगिता में आयुवर्ग-14, 17 और आयुवर्ग-19 के करीब दो हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शुक्रवार को खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंबाला खंड वन की बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर में हुई। बैठक का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी ने किया। उन्होंने सभी राजकीय व निजी स्कूलों से आए खेल प्रतिनिधियों को पारदर्शी तरीके से खेल करवाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज चेक किए जाएं और खेल भावना के साथ यह प्रतियोगिताएं करवाई जाएं।
विज्ञापन

वहीं, सभी खंड में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 4 व 5 अगस्त को लड़कों व 6 व 7 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिता होंगी। इसी तरह जिला स्तर प्रतियोगिता में 25 व 26 अगस्त को लड़कों व 27 व 28 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। अंबाला वन खंड सचिव ओंकार चोपड़ा ने बताया कि अगर इन दिनों बारिश हो जाती है तो प्रतियोगिता की तारीख में बदलाव संभावित है।
विज्ञापन


इन जगहों पर करवाई जाएंगी खेल प्रतियोगिता
अंबाला वन खंड सचिव ओंकार चोपड़ा ने बताया कि अंबाला खंड वन में आयुवर्ग-17 व 19 में एक हजार के करीब खिलाड़ी आने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में करीब 30 प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 4 व 5 अगस्त को लड़कों और 6 व 7 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर-10 में एथलेक्टिस, फुटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल, बेसबॉल, साफ्टबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस, एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में बैंडमिंटन, लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस, द स्कॉलर में स्वीमिंग, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चैस, बॉक्सिंग, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुवर्ग-14 में इन जगहों पर होंगी प्रतियोगिता
सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा ने बताया कि अंबाला खंड वन में आयुवर्ग-14 में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेक्टिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, तुलसी पब्लिक स्कूल में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, योगा, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में क्रिकेट, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चेस प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। यह प्रतियोगिता भी 4 से लेकर 8 अगस्त तक होंगी, जिनमें लड़के व लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता सभी खंड में करवाई जाएंगी इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed