{"_id":"61d210396702da3e746c6a28","slug":"bjp-workers-put-soil-brought-from-port-blair-on-the-forehead-ambala-news-knl948000187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोर्ट ब्लेयर से लाई मिट्टी को माथे पर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोर्ट ब्लेयर से लाई मिट्टी को माथे पर लगाया
विज्ञापन
सुधीर शर्मा को तिलक लगाते विधायक असीम गोयल।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। भाजपा कार्यालय सेक्टर 10 अंबाला शहर में काला पानी के वीर शहीदों को याद किया गया।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया काला पानी के वीर शहीदों को याद कर नमन करते हुए हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और 128 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा लाई गई वहां की पवित्र मिट्टी का माथे पर लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा ने कहा कि अनेक वीर बलिदानियों ने भारत देश को आजादी दिलवाने के लिए कुर्बानियां दी है और असहनीय यातनाएं झेली है। अंडेमान निकोबार पोर्ट ब्लेयर से लाई गई पवित्र मिट्टी युवाओं व समाज को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देगी।
सिटी विधायक असीम गोयल ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जिन वीरों ने हमें आजादी दिलवाने का काम किया उन्हें राजनीति के कारण भुला दिए गया था। उन्हीं वीरों को भाजपा ने याद किया है। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि तिरंगे के लिए हमारे देश के महानायकों ने कितनी यातनाएं झेली, कैसे अत्याचार और अन्याय झेले लेकिन कभी वह झुके नहीं। पुर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने कहा कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं को पोर्ट ब्लेयर की पावन धरती पर जाकर आजादी के मतवालों को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पोर्ट ब्लेयर में खंडित फांसी के फंदे अतीत के साक्षी बनकर खड़े हैं। पोर्ट ब्लेयर द्वीप पर सबसे पहली अंग्रेजों द्वारा जेल बनाई गई थी और इस पहाड़ी के ऊपर तबसे बना फांसी घर आज भी खडंर अवस्था में मौजूद है। इस मौके पर जिला महामंत्री ललित चौधरी, हितेष जैन, अर्चना छिब्बर, सुभाष गोयल, मुकेश बग्गा, नम्रता गौड़, अनुभव अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।