फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP workers put soil brought from Port Blair on the forehead

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोर्ट ब्लेयर से लाई मिट्टी को माथे पर लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP workers put soil brought from Port Blair on the forehead
सुधीर शर्मा को तिलक लगाते विधायक असीम गोयल। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। भाजपा कार्यालय सेक्टर 10 अंबाला शहर में काला पानी के वीर शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया काला पानी के वीर शहीदों को याद कर नमन करते हुए हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और 128 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा लाई गई वहां की पवित्र मिट्टी का माथे पर लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा ने कहा कि अनेक वीर बलिदानियों ने भारत देश को आजादी दिलवाने के लिए कुर्बानियां दी है और असहनीय यातनाएं झेली है। अंडेमान निकोबार पोर्ट ब्लेयर से लाई गई पवित्र मिट्टी युवाओं व समाज को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देगी।

सिटी विधायक असीम गोयल ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जिन वीरों ने हमें आजादी दिलवाने का काम किया उन्हें राजनीति के कारण भुला दिए गया था। उन्हीं वीरों को भाजपा ने याद किया है। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि तिरंगे के लिए हमारे देश के महानायकों ने कितनी यातनाएं झेली, कैसे अत्याचार और अन्याय झेले लेकिन कभी वह झुके नहीं। पुर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने कहा कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं को पोर्ट ब्लेयर की पावन धरती पर जाकर आजादी के मतवालों को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पोर्ट ब्लेयर में खंडित फांसी के फंदे अतीत के साक्षी बनकर खड़े हैं। पोर्ट ब्लेयर द्वीप पर सबसे पहली अंग्रेजों द्वारा जेल बनाई गई थी और इस पहाड़ी के ऊपर तबसे बना फांसी घर आज भी खडंर अवस्था में मौजूद है। इस मौके पर जिला महामंत्री ललित चौधरी, हितेष जैन, अर्चना छिब्बर, सुभाष गोयल, मुकेश बग्गा, नम्रता गौड़, अनुभव अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed