फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riding miscreants snatch 9000 from mobile seller

बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल विक्रेता से 9000 छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatch 9000 from mobile seller
बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात मोबाइल विक्रेता को पीटकर 9 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के गांव कुराली निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया वह चार साल से अपनी ससुराल बिंजलपुर में रह रहा है। उसकी नोहनी में मोबाइल की दुकान है। वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद करने के बाद बाइक पर घर जा रहा था। धनौरा के पास पीछे से दो बाइक पर पांच लड़के आए। एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। सभी ने परने से मुंह ढक रखे थे। आरोपियों ने उसका चेहरे पर परना डाल दिया। इसके बाद उसे पीटने लगे। इस दौरान एक ने उसकी पैंट से 9000 रुपये निकाल लिए। बचने के लिए वह बाइक छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक गड्ढे में पड़ी मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed