फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Ambala News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
अंबाला। काम से छुट्टी कर बाइक पर घर जा रहे व्यक्ति की रामपुर सरसेहड़ी मोड पर कार की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना महेश नगर पुलिस ने इस मामले में मृतक सुच्चा सिंह के बेटे मुकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी कार चालक जगदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में गांव मालन निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह लालडू स्थित जेसीबीएल कंपनी में नौकरी करता है, उसके पिता सुच्चा सिहं गांव मंगलई स्थित रेडिकल इंस्ट्रूमेंट में टर्नर की नौकरी करते थे। शनिवार को वह और उसके पिता अपनी अपनी ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद अंबाला कैंट मार्केट में गए जहां से सामान खरीदा। इसके बाद वह रामपुर सरसेहडी से खेलन रोड पर पहुंचे, तभी खेलन गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके पिता की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुच्चा सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गया, जिसके कारण उसका हेल्मेट भी टूट गया, इस टक्कर से सुच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख कार चालक ने कार को रोका, इसके बाद मुकेश व कार चालक ने और घायल सुच्चा सिंह को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने घायल को प्राथिमक उपचार देकर उसकी बिगड़ती हुई हालत को देखते हुए उसे मुलाना के एमएम अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जब वह अपने पिता को लेकर एमएम अस्पताल लेकर पहुंचा तो डाक्टर ने घायल सुच्चा सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना महेश नगर पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर हलालपुर निवासी जगदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed