फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bijli kami on vacation, people in anger

निजीकरण पर भड़के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, नारेबाजी

Thu, 12 May 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 12 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bijli kami on vacation, people in anger
बिजली कमऱ्र्मचारी अवकाश्‍ा पर - फोटो : amar ujala
बिजली वितरण निगम की 23 सब डिविजनों को निजी हाथों में देने के विरोध में भड़के बिजली कर्मचारियों ने जहां हड़ताल की, वहीं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारायणगढ़ में बिजली कर्मियों ने रोष मार्च निकाल एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जबकि जिला भर में बिजली विभाग की सब यूनिटों पर धरना प्रदर्शन हुआ। विभाग का काफी स्टाफ सामूहिक अवकाश पर रहा, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। 
विज्ञापन

अंबाला कैंट में सब डिविजन नंबर एक पर कर्मचारी नेता देवीप्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार निगम की 23 सब डिविजनों को निजी हाथों में सौंप रही है। यह सरकार निजीकरण की ओर कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूनियनें लगातार इसका विरोध करती रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस न लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन

इसी प्रकार नारायणगढ़ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुडे़ सैकड़ों कार्यकर्ता प्रधान सतनाम सिंह के नेतृत्व में सुबह बिजली दफ्तर पर पहुंचे जहां पहले से ही बिजली के 23 सब डिवीजन को निजी हाथों में देने के विरोध में कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य आडीटर सतीश सेठी, सचिव सुभाष धीमान ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के विरोध के बाद जिस भी राजनैतिक दल की प्रदेश में सरकार आई उसने निजीकरण, आउटसोर्सिंग व ठेकाकरण की नीतियों को जोर शोर से लागू किया। सीआईटीयू के कामरेड टेकचंद ने कहा कि सरकार के इस फैसले से जनता को मिलने वाली बिजली और मंहगी होगी। इस दौरान हैमसा के राज्य महासचिव कमलजीत सिहं बखतुआ, संघ के जिला संगठन सचिव श्याम लाल, खंड नारायणगढ़ के कैशियर बृजमोहन, हैमसा के शिव कुमार तथा बिजली कर्मचारियों के नेता कुलदीप सिंह, हमीर सिंह, बलराम कोहली, सतदेव शर्मा, प्रदीप, सचिन कुमार, सिंगराम, श्योराम, पुरषोत्तम व सचिन अग्रवाल, जगतार सिंह,  कमलजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ा में हुई बैठक, सौंपा ज्ञापन  

बराड़ा उपमंडल में सब डिवीनज अधोया के सब यूनिट प्रधान रूलदा राम की अध्यक्षता में सभी बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश रखकर अधोया बिजली बोर्ड में बैठक कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान रूलदा राम ने कहा कि सरकार  बिजली वितरण निगमों की 23 सब-डीवीजनों के कार्य को निजी हाथों में देने जा रही है। जिसका कि सभी कर्मचारी पूर जोर विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते सर्व कर्मचारी संघ की ओर से उपमंडल प्रधान अशोक कुमार सैनी की अगुवाई में उपमंडल अधिकारी (ना.) बराड़ा को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन सौपने से पहले उपमंडल सचिव नैब सिंह ने कहा कि  सरकार के इस फैसले के खिलाफ हरियाणा कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी पॉवर के आह्वान पर आज प्रदेश के 25 हजार से ज्यादा बिजली कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।  इस मौके पर कोषाध्यक्ष कुलदीप बंसल, हेमसा के जिला प्रधान राजपाल पसियाला, ओम प्रकाश, कूष्ण सैनी, अशोक धीमान व धर्मवीर आदि मौजूद रहे। 

बिजली कट के कारण परेशान रहे लोग 

शहजादपुर  क्षेत्र में मंगलवार की रात को बिजली के कट व बिजली कर्मचारियों के अवकाश पर जाने के कारण लोगों को बुधवार की सुबह पानी व बिजली के न आने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों में परमजीत कालड़ा, विक्की, राज कुमार, रोशन लाल, रणजीत सिंह, सुरेंद्र्र कुमार आदि ने बताया कि शहजादपुर में मगलवार को रात 9 बजे बिजली का कट लग गया व बार बार विजली विभाग को सूचित किया लेकिन वहां पर किसी ने फोन को रिसीव नहीं किया। बिजली के कट लगाकर कर्मचारी आमजन व किसान को बेवजह परेशान रहे, जबकि कर्मचारियों से भी राहत नहीं मिल पाई। 


रात भर गर्मी में काटी रात
 
बराड़ा में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे तेज अंधेड़ के साथ हुई बरसात में के बाद बिजली गुल हो गई। कहीं पर बिजली का खंभा टूटा तो कहीं तारें टूट कर लटक गई। इसके बाद सारी रात बिजली न आने से लोग बेहद परेशान रहे, जबकि दिन में भी बिजली नहीं आई। वहीं बिजली कर्मचारी की छुट्टी होने पर बिजली ठीक नहीं हो पाई। बराड़ा में भी बिजली की समस्या रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed