फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhole was offered water at Guru Gorakhnath Math

Ambala News: गुरु गोरखनाथ मठ में भोले का किया जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bhole was offered water at Guru Gorakhnath Math
महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन अदा की गई गद्दी की रस्म
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी,

अंबाला सिटी। रामनगर स्थित गद्दी टिल्ला श्री गुरु गोरखनाथ मठ में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित हुआ। सोमवार को आखिरी दिन गद्दी की रस्म अदा की गई। इस दौरान श्री श्री 108 पीर पारसनाथ महाराज और उत्तराधिकारी मनसानाथ ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा की। श्रद्दालुओं को प्रसाद दिया। इससे पहले सुबह 7 से 8 बजे तक गुरु मंत्र दिया गया। इसके बाद सुबह साढ़े 10 से दोपहर एक बजे तक गद्दी की रस्म अदा की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।


हर साल की तरह इस बार भी तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 14 से 16 फरवरी तक चला। महोत्सव के पहले शनिवार शाम को मेहंदी रस्म की गई। इसके बाद रविवार सुबह से शाम तक मंदिर में शिवलिंग पर जल अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। रविवार व सोमवार को भी यहां निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 300 मरीजों का बीपी, शुगर व आंखों की जांच की गई। जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। उनकी नि:शुल्क सर्जरी भी की जाएगी। इस दौरान मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई। इस दौरान सर्व स्वास्थ्य समिति की तरफ से प्रधान योगेश शर्मा, महासचिव अमरनाथ कश्यप व पूजा ने मरीजों का पंजीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed