फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhathu-Kalan Police Station has also been awarded from Haryana's side.

भटठू-कलां पुलिस थाने को हरियाणा सरकार की ओर से भी दिया जाएगा ईनाम-विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bhathu-Kalan Police Station has also been awarded from Haryana's side.
गृह मंत्री अनिल विज भटठू-कलां थाने के एसएचओ सम्मानित करते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। देश में सर्वश्रेष्ठ घोषित फतेहाबाद के भटठू-कलां पुलिस थाने के एसएचओ शुक्रवार को ट्राफी लेकर गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से भी थाने को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा कि थाने के स्टाफ की बेहतर कार्यप्रणाली से ही हरियाणा के भटठू-कलां थाने को देश में सर्वश्रेष्ठ चयनित किया गया है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भटठू-कलां थाने के अनुरूप ही अन्य थानों को भी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जल्द ही थाना स्टाफ की वीडियो कांफ्रेंसिंग अन्य जिलों के एसपी व थाना स्टाफ से कराई जाएगी ताकि वह उनसे प्ररेणा लें सकें। गौरतलब है कि गत 19 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली पुलिस महानिदेशकों व पुलिस महानिरीक्षकों की कान्फ्रेंस में भटठू-कलां पुलिस थाना के एसएचओ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया था। थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में चुने जाने के कारण थाने के एसएचओ ओम प्रकाश चुग को गृह मंत्री अनिल विज द्वारा फोन पर बधाई भी दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं भटठू-कलां पुलिस थाना के एसएचओ ओम प्रकाश चुग ने कहा कि थाने में जो भी शिकायतें मार्क होती हैं, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। शिकायतों के निस्तारण में तत्परता के लिए ही उन्हें सबसे अधिक नंबर मिले। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीमों ने भी गुपचुप तरीके से थाने का निरीक्षण किया था और आसपास के क्षेत्र व गांवों के लोगों से बातचीत कर पुलिस थाना कर्मचारियों और एसएचओ के संबंध में फीडबैक लिया था। इसमें भी वे अव्वल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed