फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Benefits of schemes were provided in Seva Setu Camp

Ambala News: सेवा सेतु शिविर में योजनाओं का दिलाया लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes were provided in Seva Setu Camp
कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बात करते पूर्व मंत्री असीम गोयल। प्रवक्ता
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अंबााला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर का उद्देश्य लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनका लाभ पहुंचाना था।
गोयल ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर से 17 अक्तूबर) के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। गोयल ने बताया कि 7 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति को समाज के प्रति अपने योगदान के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य
सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर अक्षिता सैनी और नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सहरावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed