{"_id":"628a883354b8a344245fe66c","slug":"beaten-out-of-the-house-for-dowry-ambala-news-knl109060199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मारपीट कर निकाला घर से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए मारपीट कर निकाला घर से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। दहेज के लिए मारपीट कर उत्पीड़न करने व दो वर्ष के बच्चे सहित विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को शिकायत दी है। दसने बताया कि मार्च 2018 में उसकी शादी अभिषेक वासी सफीलपुर साढौरा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से उसका पति उससे दहेज की मांग कर मारपीट करता था।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पास दो वर्ष का बेटा है। जिसका जन्म उसके मायके में हुआ है। वह तीन वर्ष से मायके में ही रह रही थी। 21 नवंबर 2021 को थाना साढौरा में पंचायती फैसला होने के बाद वह ससुराल चली गई। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल जाने के कुछ दिन बाद से ही उसका पति उसे फिर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसे मायके से मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लाने को कहा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पति ने उसे गालियां देते हुए उस पर अनेकों आरोप लगाए। महिला पुलिस थाना नारायणगढ़ में एसपी अंबाला से प्राप्त हुई पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।