फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bar Association elections: There will be a triangular contest for three posts

बार एसोसिएशन चुनाव : तीन पदों के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: There will be a triangular contest for three posts
बार एसोसिएशन अंबाला सिटी के चुनावी दंगल की तस्वीर मंगलवार को साफ हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और सह सचिव पद के लिए चुनावी मुकाबले तिकोने होंगे, जबकि उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने की टक्कर रहेगी। जहां पिछली बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया था, वहीं इस बार अध्यक्ष पद को लेकर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार को उम्मीदवारों के नामांकन वापसी की अंतिम तारीख थी। चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त पांचों पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापिस नहीं लिया। वहीं कार्यकारी सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों अमोल जैन और मामचंद चौहान ने नामांकन वापस लेकर इस पद के लिए चुनावी स्पर्धा पर विराम लगाया दिया। कार्यकारी सदस्य चार पदों में से महिला वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर पहले ही सर्वसम्मति से अधिवक्ता संजना को चुना जा चुका है। वहीं शेष तीन पदों के लिए पांच उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवारों के नामांकन वापस होने से कार्यकारी सदस्य का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया।
विज्ञापन

इन पदों पर यह उम्मीदवार
प्रधान : रमन कुमार शर्मा, शिव कुमार मारकंडेय, दिलबाग सिंह दानीपुर।
उप प्रधान : दर्शन कुमार, शिव कुमार।
सचिव : सुनील जैन, संजीव कुमार, सचिन कुमार धीमान।
सह सचिव : विकास चंद राठी, मनीष गोयल, दीपक कुमार।
कोषाध्यक्ष : दीपक मगवाना, राजेश अत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed