फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bar association election

अंबाला बार एसोसिएशन में अब चलेगा इकबाल का राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
bar association election
bar association election - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला जिला बार एसोसिएशन में अब इकबाल राज आरंभ हो गया। सोमवार आवेदन भरने और छंटनी की प्रक्रिया के बाद प्रधान पद के आवेदन करने वाले तीन में से दो के आवेदन रद हो गए। चार कार्यकारी सदस्यों के अलावा सभी पदों के लिए कुल 18 लोगों ने आवेदन किया था। पांच फार्म रद होने के कारण बनी स्थिति के चलते विशाल मित्तल कोषाध्यक्ष और चंद्रमोहिनी सहसचिव चुनी गई। अब 6 नबंवर को होने वाले चुनाव में उपप्रधान पद के लिए मनप्रीत सिंह व प्रवेश गोयल और महासचिव के लिए रोहित गर्ग, विवेक महर्षि, संजीव कुमार और दयाराम में मुकाबला होगा। पूर्व सहसचिव दीपक माकन ने बताया कि पूर्व प्रधान रोहित जैन के चाचा दिनेश जैन के निधन के कारण जश्न नहीं मनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार (आज) फार्म वापस लेने की आखिरी तारीख
- मंगलवार को फार्म वापस लेने की आखिरी तारीख है। उसके बाद आवेदक बचेंगे, वहीं 6 नवंबर को होने वाली वोटिंग में अपना दम-खम दिखाएंगे।
इन 18 लोगों ने किया आवेदन
- प्रधान के लिए एडवोकेट इकबाल सिंह, जीएस अहलूवालिया और सतपाल सिंह
- उपप्रधान के लिए एडवोकेट रमेश कुमार, मनप्रीत सिंह व परवेश गोयल
- सचिव के लिए एडवोकेट विवेक महर्षि, रोहित गुप्ता और मिस चंद्र मोहिनी
- कोषाध्यक्ष के लिए एडवोकेट अरविंद व विशाल मित्तल
- महासचिव के लिए संजीव कुमार, विवेक महर्षि और दयाराम
- कार्यकारिणी सदस्यों के लिए जगदीश सिंह, विश्वदीप सिंह, मनीष गोयल और नेहा अरोड़ा ने आवेदन किया।
एक घंटा चली छंटनी में ये फार्म हुए रद
- प्रधान पद में एडवोकेट सतपाल सिंह, जीएस अहलूवालिया, उपप्रधान में परवेश गोयल, सहसचिव विवेक महर्षि, कोषाध्यक्ष में अरविंद के फार्म रिजेक्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed