फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bank Strike - ATM, dry throat, cash withdrawal Close

बैंक हड़ताल-एटीएम के हलक सूखे, कैश निकासी बंद

Wed, 12 Feb 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट Updated Wed, 12 Feb 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bank Strike - ATM, dry throat, cash withdrawal Close
राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल के दूसरे दिन एटीएम भी लोगों का साथ छोड़ गए। एटीएम में कैश खत्म हो गया और लोगों की निर्भरता निजी बैंकों के एटीएम पर रही।
विज्ञापन


दिन भर इन एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही, जबकि करोड़ों रुपयों का कारोबार मंगलवार को प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रही, जिनको कैश के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंक दो दिन की हड़ताल पर रहे। मंगलवार को हड़ताल का दूसरा दिन था। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि एक नवंबर 2012 से जो वेतन वृद्धि की जानी थी, वह नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक रिफार्म के नाम पर भी धोखाधड़ी की जा रही है। रिफार्म के नाम पर राष्ट्रीयकृत बैंकों को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है, जबकि बैंकिंग क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर मंगलवार को भी जिले में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और कामकाज ठप रखा।

उधर, हड़ताल के दूसरे दिन सरकारी बैंकों के एटीएम तक लोगों का साथ छोड़ गए। लोगों ने हड़ताल के पहले ही दिन इन एटीएम से कैश निकलवा लिया, ताकि दूसरे दिन कोई परेशानी न हो।

लेकिन अधिकतर लोग जब मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गए, तो इन एटीएम का कैश खत्म हो चुका था। एक के बाद दूसरे एटीएम पर लोग भटकते रहे, लेकिन कैश नहीं निकला। राहत की बात यह रही कि निजी बैंकों के एटीएम से कैश निकलवाए, लेकिन इसके लिए काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा।

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कैश निकलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में निजी बैंकों की हड़ताल के चलते न तो कार्यालय खुले और न ही उनके एटीएम से कैश निकला जा सका।


ऐसे में इन ग्रामीणों को कैश के लिए शहरी क्षेत्रों में आकर निजी बैंकों के एटीएम से कैश निकवालना पड़ा। कई तो काफी दूर से सिर्फ कैश निकलवाने के लिए ही आए, जबकिकई एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed