फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bank Square work incomplete, waiting for funds

Ambala News: बैंक स्कवेयर का काम अधूरा, फंड का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bank Square work incomplete, waiting for funds
अंबाला छावनी में अधूरी पड़ी बैंक स्कवेयर की इमारत। फाइल फोटो
अंबाला। फंड की कमी से अंबाला छावनी में रुकी हुई परियोजना को गति मिलने लगी है और उनका कार्य भी शुरु हो गया है। कुछ परियोजनाएं आगामी माह में पूरी हो जाएंगी और इससे पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदल जाएगा।
विज्ञापन

लगभग ढाई साल पहले शुरू हुए बैंक स्कवेयर के काम को गति नहीं मिल रही है। इस कारण यह पूरी परियोजना अटक गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार फंड में कमी करके एक नया प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया था जोकि अभी लंबित है। इसलिए इस परियोजना के पूरा होने में समय लग रहा है। हालांकि फंड की कमी दूर करने के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन (एचपीएचसी) द्वारा पहले ही सभी दस्तावेज जमा करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मई 2020 में शुरू हुआ था काम
बैंक स्क्वेयर के निर्माण का कार्य एक मई 2020 को एचपीएचसी ने आरंभ किया था। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे 444-ए पर गांधी मैदान के नजदीक लगभग तीन एकड़ में आठ मंजिला बैंक स्क्वेयर का निर्माण होना है। फंड की कमी के चलते बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया। इस पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी और निजी 34 बैंक होंगे एक जगह
जगाधरी रोड पर बनने वाले बैंक स्क्वेयर में सदर और अन्य क्षेत्रों के 34 बैंक शिफ्ट होंगे। बैंक स्क्वेयर की मुख्य इमारत चार मंजिला होगी। साथ ही नौ मंजिला वाणिज्यिक टावर बनाया जाएगा जोकि कैंट में सबसे ऊंचा होगा। लोगों के आवागमन के लिए यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी। इमारत में बैंकों के साथ कॉरपोरेट ऑफिस व 80 शोरूम होंगे। यहां 300 सीटों का ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट, कॉफी हाउस और हेलीपैड की व्यवस्था होगी।
वर्जन

फंड का इंतजार हो रहा है, जैसे ही सरकार से अनुमति मिलेगी, तुरंत प्रभाव से बैंक स्क्वेयर का काम शुरू कर दिया जाएगा।
कुलदीप सिंह, एसडीओ एचएसपीवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed