फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bank chairman's bicycle worth Rs 38,000 stolen

Ambala News: बैंक चेयरमैन की 38 हजार की साइकिल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bank chairman's bicycle worth Rs 38,000 stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के एक सहकारी बैंक के चेयरमैन की बेसमेंट पार्किंग से 38 हजार रुपये की स्पोर्ट्स साइकिल चोरी हो गई। वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें चोर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पोस्टल आरएमएस एम्पलाइज को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन और एच-40, पीटी कॉलोनी निवासी सचिन खर्ब ने बताया कि उन्होंने अपनी ब्रांडेड फायरफॉक्स साइकिल 6 अक्तूबर को बैंक की बेसमेंट पार्किंग में पार्क की थी। इसके बाद जब वे 9 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे सैर करने के लिए साइकिल लेने गए, तो वह नहीं मिली।
विज्ञापन

सीसीटीवी से हुआ खुलासा
साइकिल गायब मिलने पर जब बैंक के सुरक्षा कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तो पता चला कि 8 अक्तूबर को सुबह करीब 10:49 बजे एक युवक बैंक की बेसमेंट पार्किंग से साइकिल चुराकर ले गया। फुटेज में दिख रहे चोर की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चेयरमैन ने चोर का स्पष्ट वीडियो फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध करा दिया है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही बंटी कुमार और सुभाष कुमार की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed