फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Badminton: MM School tops in Under-17 competition

बैडमिंटन : अंडर-17 स्पर्धा में एमएम स्कूल अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Badminton: MM School tops in Under-17 competition
अंबाला छावनी के रार्बट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : Ambala
जिले भर में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार से आरंभ हो गया। इस दौरान विभिन्न मैदानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान अंडर 17 व 19 के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बैडमिंटन के अंडर 17 मुकाबले में एमएम सद्दोपुर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य रुप से लड़कों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयन होने पर खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान बैडमिंटन, कबड्डी, योग, फुटबॉल, बास्केटबॉल व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
अंबाला छावनी में बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 17 में एमएम सद्दोपुर स्कूल ने प्रथम व डीएवी रिवर साइड स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 19 में मेजर आरएन कपूर स्कूल प्रथम व डीएवी रिवर साइड स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी के अंडर 17 में जीएसएसएस कलारेहड़ी ने प्रथम और जीएचएस टुंडला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 19 जीएमएसएसएस रामपुर सरसेहड़ी ने प्रथम और जीएसएसएस पंजोखरा द्वितीय स्थान पर रहा। योग अंडर 17 में जीएसएसएस सपेड़ा ने प्रथम और डीएपी रिवर साइड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ऐसे ही अंडर 19 में जीएसएसएस बब्याल ने प्रथम और जीएमएसएसएस रामपुर सरसहेड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अंबाला छावनी के रार्बट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

अंबाला छावनी के रार्बट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed