फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bad tubewell in dairy complex, no cleaning, operators complained to the commissioner

डेयरी कांप्लेक्स में खराब ट्यूबवेल, सफाई भी नहीं, संचालकों ने दी आयुक्त को शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bad tubewell in dairy complex, no cleaning, operators complained to the commissioner
अंबाला सिटी। सफाई व्यवस्था न होने से परेशान खतौली डेयरी कांप्लेक्स के डेयरी संचालकों ने एक बार फिर अपना दुखड़ा निगम आयुक्त के समक्ष रोया। एक दर्जन से अधिक निगम पहुंचे डेयरी संचालकों ने अपनी मांगों को आयुक्त के समक्ष रखा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान नितिन सभरवाल, नरेंद्र सैनी आदि ने बताया कि सरकारी बजट मे माध्यम से डेयरी कांप्लेक्स में 2 ट्यूबवेल लगवाए गए थे। इसमें से एक तो लगभग 8 साल से बंद है तथा दूसरा भी लगभग 2 महीने से बंद पड़ा है। इसको लेकर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी थी, परंतु कोई कदम अभी तक नहीं उठाया गया है। इस कांप्लेक्स के अंदर का सारा गंदा पानी इसी कांप्लेक्स की सड़कों पर ही घूम रहा है क्योंकि गंदा पानी निकालने हेतु कोई भी प्रावधान नहीं रखा। यहां तक कि उस क्षेत्र में बड़ा नाला बनाने की मांग भी कई बार की जा चुकी है। बावजूद इसके अभी तक इस ओर कोई कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है उस क्षेत्र में जल्द से जल्द नाले का निर्माण किया जाए। वहीं इसको लेकर जो निरीक्षण किया गया था उसके बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

बाक्स
गोबर उठाने में न पैसे ले और न दे निगम
डेयरी संचालकों ने कहा कि एक नया प्रोजेक्ट सुझाया गया कि इस जगह की सड़कों से नगर निगम गोबर उठवायेगा परंतु असल दिक्कत तब भी ज्यों की त्यों रहने वाली है। वह इस आदेश को मानने के लिए तैयार है कि निगम इस गोबर को उठाने में न ही रुपये देगा और न ही लेगा, परंतु निगम को नालों का निर्माण करवाना पड़ेगा। साथ ही कांप्लेक्स की सफाई के लिए आठ सफाई कर्मचारी स्थायी रूप से आठ घंटे दैनिक रूप में इस कांप्लेक्स हेतु नियुक्त करें। डेयरी कांप्लेक्स में सरकार द्वारा अनुमोदित करवाते हुए गोबर गैस का प्लांट लगाया जाए तथा जिसकी बायो गैस का कनेक्शन सरकार अपने खर्चे पर इस कांप्लेक्स के अंदर स्थित सभी डेयरियों के प्लाटों के मालिकों के प्रयोग हेतु दें। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो उनकी ओर से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed