फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bad lifestyle is increasing obesity, bone pain

Ambala News: खराब जीवन शैली बढ़ा रही मोटापा, हड्डियों में दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bad lifestyle is increasing obesity, bone pain
सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : लापता श्रद्धालु अरुण कुमार
अंबाला सिटी। बिगड़ती जीवन शैली के कारण बढ़ता मोटापा युवाओं में कम उम्र से ही हाथों और पैरों में दर्द की समस्याएं देखने को मिल रही है। नागरिक अस्पताल में सबसे अधिक ओपीडी हड्डी रोग विभाग की ही होती है।
विज्ञापन

रोजाना का आंकड़ा देखें तो यहां पर 120 से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें 15 से 20 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें खराब जीवन शैली के कारण हड्डियों की परेशानी होती है। इन मरीजों में युवा ही शामिल हैं। 30 वर्ष के युवा भी हाथों और पैरों में दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फास्ट फूड बढ़ा रहा वजन
चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों युवा अपनी जीवन शैली की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। फास्ट फूड के स्वाद में युवाओं में मोटापे की परेशानी होती है। कद के अनुसार वजन न होने के कारण युवाओं को चलने फिरने में भी परेशानी होती है। इस कारण ही हड्डियों पर दबाव बनता है। जिससे पहले पैरों में दर्द शुरू होता और धीरे- धीरे यह समस्या बढ़ते हुए घुटनों तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक मोबाइल चलाने से परेशानी
डॉ वीके बंसल ने बताया कि अधिक समय तक मोबाइल चलाने से हाथों की नसों में खिंचाव पड़ता है। इसके कारण कई बार हाथों की उंगलियों में दर्द हो जाता है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में लेट कर मोबाइल चलाने से ही यह परेशानी होती है। इसी प्रकार लैपटॉप भी लगातार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक दबाव पढ़ने से हाथों में दर्द हो जाता है।

ये करें उपाय
डॉ वीके बंसल ने बताया कि समय निकालकर व्यायाम अवश्य करें, अगर व्यायाम नहीं कर सकें तो कार्यस्थल में ही इधर उधर घूम लें। इसके साथ ही अपने आहार में विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। फास्ट फूड के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed