फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BA third year student Wrinkle became the best athlete in a two-day sports competition

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिंकल बनी बेस्ट एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
BA third year student Wrinkle became the best athlete in a two-day sports competition
राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर में तीसरी दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर म? - फोटो : Ambala
शहजादपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सतपाल गिरोत्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत और प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए शुभकामनाएं देते हुए विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्रा रिंकल को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य अनिल सैनी ने पौधा देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी। खेलकूद कमेटी की कन्वीनर प्रो. शिवानी ने इस अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में डिस्कस थ्रो में रिंकल, ज्योति और अंजली, जैवलिन थ्रो में रिंकल, शिवानी और निकिता, 400 मीटर रिले रेस में रिंकल, पूजा, अंजलि, सुनैना, ज्योति विर्क, धारणा, गगनदीप कौर, मनीषा, प्रिय शर्मा, शिवानी, मानसी, सेजल, शॉटपुट में रिंकल, तमन्ना व तनु, 200 मीटर दौड़ में रिंकल, सुनैना, सुरजीत कौर, हाई जंप में रिंकल, नेहा, सुनैना-ज्योति विर्क और 100 मीटर दौड़ में रिंकल, तनु और ज्योति विर्क ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिंकल को बेस्ट एथलीट चुना गया। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों द्वारा 100 मीटर पुरुष दौड़ में डॉ. यशपाल, डॉ. निर्मल सिंह, प्रो. राजकुमार तथा महिला वर्ग में मिस नेहा, प्रो. शिवानी व डॉ. गीता देवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed