{"_id":"6630343fc26025630a07ee84","slug":"ayushman-number-of-private-hospitals-under-the-panel-increased-ambala-news-c-36-1-ame1006-122364-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान : पैनल के तहत निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान : पैनल के तहत निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब जिला अंबाला में चार नए प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान में जोड़ा गया है। इन अस्पतालों में छावनी का नांदरा अस्पताल, गर्ग अस्पताल, श्री साईं अस्पताल और नारायणगढ़ का गुप्ता नर्सिंग होम को शामिल किया है। ऐसे में पैनल से जुड़े अस्पतालों की संख्या 41 से बढ़कर 45 हो गई।
इससे मरीजों को उपचार करवाने के लिए अधिक सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की दावा है कि आयुष्मान लाभार्थियों को अभी तक 110 करोड़ का उपचार दिया जा चुका है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों की आभा आईडी भी बनाई जा रही है। इस आईडी के जरिये मरीज के उपचार की सारी जानकारी सिर्फ एक डिजिटल नंबर पर होगी। इससे मरीज किसी भी संस्थान में जाए तो उसे अपने सारे कागजात न ले जाने पड़े।
आयुष्मान योजना के तहत पिछले पांच वर्षों से लोगों को पांच लाख का उपचार निजी और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। जिला अंबाला में आयुष्मान भारत के पांच लाख 43 हजार 223 लाभार्थी है। इनमें से चार लाख 99 हजार 904 के कार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 92 प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन
अभी तक 110 करोड़ का दिया उपचार
विभाग के अनुसार अभी तक 82 हजार आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार किया जा चुका है। इन लाभार्थियाें में 59 हजार 555 मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों और 22 हजार 146 मरीजों का उपचार सरकारी अस्पतालों में निशुल्क करवाया गया है। अभी तक लाभार्थियों को 110 करोड़ का उपचार दिया जा चुका है। इसमें 88 करोड़ रुपये का उपचार निजी अस्पतालों और 22 करोड़ रुपये का उपचार सरकारी अस्पतालों में दिया गया है। पिछले वर्ष को देखें तो विभाग ने आयुष्मान लाभार्थियों को 10 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक का उपचार दिया था।
विभाग की ओर से आयुष्मान के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही सुविधाओं की मॉनिटरिंग भी कि जा रही है। आगे भी निजी अस्पतालों को भी जोड़ने पर काम किया जा रहा है।
डॉ. सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत अंबाला