फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ayesha and Riya won gold in Wushu League

Ambala News: वुशु लीग में आयशा और रिया ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ayesha and Riya won gold in Wushu League
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल के प्राचार्य के साथ मौजूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। प्रवक्त
अंबाला सिटी। खेलो इंडिया नेशनल सब जूनियर और जूनियर वुशू लीग प्रतियोगिता का आयोजन दो से सात अप्रैल तक गांधी नगर गुजरात स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सभी राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया। इसमें आयशा ने 60 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार रिया ने 48 केजी भार वर्ग में स्वर्ण, मुस्कान और आस्था ने 48 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयशा को 20 हजार रुपये और रिया को 10 हजार रुपये, आस्था और मुस्कान को पांच-पांच हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम सब जूनियर एंड जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान पर रही और उन्होंने रनर अप ट्रॉफी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने पदक जीतने पर बच्चों और उनके माता-पिता तथा कोच रविंदर खत्री को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वुशू खिलाड़ी मुस्कान ने सब जूनियर वुशू नेशनल चैंपियनशिप जोकि एक से छह में पंजाब के तरनतारन में आयोजित की गई थी, में कांस्य पदक प्राप्त किया था। इसके लिए उसे हरियाणा सरकार द्वारा 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed