फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto overturned when brakes were applied in rescue, eight passengers injured

Ambala News: बचाव में लगाई ब्रेक तो पलटा ऑटो, आठ सवारियां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned when brakes were applied in rescue, eight passengers injured
अंबाला सिटी। मानव चौक के नजदीक अचानक ब्रेक लगाने से एक ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। ऑटो पलटने के बाद लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने ऑटों में बैठे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। आनन-फानन में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि यह ऑटो बलाना गांव की ओर से शहर की तरफ आ रहा था। इस ऑटो में आठ सवारियां थी। ऑटो जैसे ही मानव चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ऑटो से बचने के चक्कर में चालक ने कट और ब्रेक लगाया तो ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पटल गया। ऑटो चालक का कहना है कि गनीमत यह रही कि उस समय पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed