फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempt to uproot SBI ATM, crooks caught on CCTV

Ambala News: एसबीआई का एटीएम उखाड़ने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Attempt to uproot SBI ATM, crooks caught on CCTV
बदमाशों ने नकदी चोरी के इरादे से एटीएम को किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। थाना पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत नन्हेड़ा गांव में बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने नकदी चोरी के इरादे से एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दो बदमाश रात के अंधेरे में मशीन को तोड़ते नजर आ रहे हैं।
कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बतौर लोकल प्रतिनिधि कार्यरत अविनाश सिंह (निवासी अंबाला) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 और 4 अक्टूबर की रात को नन्हेड़ा स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम में बदमाशों ने तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

5 अक्टूबर की सुबह जब उन्होंने एटीएम का शटर खोलकर भीतर मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो वारदात का खुलासा हुआ। फुटेज में दो व्यक्ति चोरी की नीयत से एटीएम मशीन के साथ तोड़फोड़ करते और उसे क्षतिग्रस्त करते दिखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पड़ाव पुलिस ने शिकायतकर्ता अविनाश सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पड़ाव पुलिस स्टेशन से जांच टीम ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
- प्रवीण आर्य, प्रभारी पड़ाव थाना, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed