फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   attack on youth with arms

सैर पर निकले युवकों पर तेजधार हथियारों से किया वार, एक पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
attack on youth with arms
जटवाड़ में रजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार के वार से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पंजोखरा पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जटवाड़ के अनिल कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री से आने के बाद वह शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे वह तलविंद्र सिंह के साथ टांगरी नदी की तरफ घूमने चला गया था। जितेन्द्र सिंह उर्फ काला भी उनके साथ सैर करने आ गया। इसके बाद सूरज, हैप्पी और हरजीत सिंह, तरुण व हर्ष भी पहुंच गए। इन लोगों की जितेंद्र उर्फ काला के साथ रंजिश चल रही है। उन्होंने गाली गलौज के बाद जितेंद्र सिंह से मारपीट शुरू कर दी। उन्हें रोकने की कोशिश की तो सूरज व हैप्पी ने हाथ में पकड़े चाकू से एक -2 वार मेरी कमर पर किया। आरोपियों ने उसके सहयोगियों पर भी डंडों के साथ लात मुक्कों से हमला कर दिया। इसी वजह से सभी को चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed