फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on family with sticks and sharp weapons

Ambala News: डंडे और तेजधार हथियार से परिवार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Attack on family with sticks and sharp weapons
मुलाना। नोहनी गांव में डंडे व तेजधार हथियार से लैस पांच हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला कुलदीप कौर घायल हो गई। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर सुखजिंद्र सिंह गेंदा, हरमन सिंह, अवतार सिंह, हैप्पी उर्फ देविंद्र व गुरसेवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मुलाना पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 11 नवंबर की रात नौ बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव नौहनी निवासी सुखजिंद्र उर्फ गेंदा, हरमन सिंह, अवतार सिंह व गोला गांव निवासी हैप्पी उर्फ देविंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह लाठी व तलवारें लेकर घर पर आ गए। दरवाजे पर लात मारते हुए गाली गलौज करने लगे। आवाज सुनकर वह, माता कुलदीप कौर व चाचा का लड़का रविंद्र सिंह मेन गेट पर आए। इस दौरान हमलावरों ने तलवार व डंडों से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से महिलाएं व अन्य आ गए। यह देख आरोपी हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed