फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   At least 152 permits issued on ten routes

Ambala News: दस रूटों पर न्यूनतम 152 परमिट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
At least 152 permits issued on ten routes
अंबाला। परिवहन विभाग द्वारा अंबाला में 10 रूटों पर स्टेज कैरिज स्कीम के तहत 152 न्यूनतम परमिट जारी किए हैं। इन 152 न्यूनतम परमिट पर 50-50 प्रतिशत के हिसाब से हरियाणा रोडवेज और परिवहन समिति की बसें रूटों पर संचालन करेंगी। इसको लेकर एक तरफ से समितियों के तहत बस का संचालन करने वालों के चेहरे मुरझाए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट सोसाइटी बस वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला के प्रधान रामनाथ राणा का कहना है कि सरकार को न्यूनतम परमिट के स्थान पर अधिकतम परमिट जारी करने चाहिए थे। इसको लेकर उन्होंने पहले भी मांग की थी। सीएम से लेकर परिवहन मंत्री तक को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद उनकी मांग को नहीं सुना गया। अब इस मामले में हम हाईकोर्ट का दरवाला खटखटाएंगे।
विज्ञापन

यह है 10 रूट
1- अंबाला शहर से पेहवा वाया मटेहड़ी, नग्गल, ठोल, ईस्माइलाबाद के न्यूनतम 12 परमिट
2- अंबाला कैंट से नारायणगढ़ वाया खुड्डा, साहा, शहजादपुर के न्यूनतम 20 परमिट
3- अंबाला शहर के सढौरा वाया साहा, मुलाना, दौसड़का न्यूनतम 06 परमिट
4- अंबाला शहर से नारायणगढ़ वाया बलदेव नगर, पंजोखरा, शहजादपुर न्यूनतम 20 परमिट
5-अंबाला शहर से जगाधरी वाया साहा, मुलाना, दौसड़ा न्यूनतम 40 परमिट
6- नारायणगढ़ से यमुनानगर वाया काला आम्ब, सढौरा, बिलासपुर, रामखेडी, जागधरी के न्यूनतम 14 परमिट
7- अंबाला शहर से लाडवा वाया अंबाला कैंट, शाहबाद, बाबैन के न्यूनतम 08 परमिट
8- अंबाला शहर के पीपली वाया अंबाला कैंट, शाहबाद न्यूनतम के न्यूनतम 18 परमिट
9- अंबाला शहर से रायपुररानी वाया मनक, टाबरा के न्यूनतम 06 परमिट
10- अंबाला कैंट से कालका वाया बरवाला, पंचकूला के न्यूनतम 08 परमिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed