फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Assimilate the Gita in life: Darshan Kumar

गीता को जीवन में करें आत्मसात : दर्शन कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Assimilate the Gita in life: Darshan Kumar
सोहन लाल डीएवी शिक्षण महाविद्यालय में सेमिनार के प्रतिभागी मुख्य अति​थि के साथ्। कॉलेज
अंबाला। सोहन लाल डीएवी शिक्षण महाविद्यालय में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तहत सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम दर्शन कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद् गीता जीवन है, जीवन की सभी समस्याओं का हल श्रीमद्भगवद गीता में है।
विज्ञापन

श्रीमदभगवदगीता एक महान ग्रंथ है, भगवद् गीता में जितने अध्याय है उन्हें हमें अपने जीवन में आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रश्नोत्तरी के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नोत्तरी के तहत जो प्रश्र पूछे गए उनका भी बेबाकी से उत्तर देने की उन्होंने प्रशंसा की।
विज्ञापन


सेमिनार में बीएड और एमएड के विद्यार्थियों नैना, विनम्रता, निविया, वैष्णवी व पूजा ने सेमिनार में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और गीता की महत्ता बारे सभी को जानकारी दी। बीएड के विद्यार्थी मंजू ने सरस्वती वंदना व शिल्पा ने श्लोक उच्चारण से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। हिन्दी अध्यक्ष एवं उप प्रधानाचार्य नरेंद्र कौशिक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed