{"_id":"6a0e1927a9ec838afb0aac7f","slug":"assault-accused-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1001-163496-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांधी नगर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुनानक नगर निवासी आदित्य उर्फ ऐडी ने 13 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि रवि कुमार और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रवि को काबू कर अदालत में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
युवक गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद
अंबाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिफेंस कॉलोनी मार्केट से एक्टिवा चोरी करने के आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। गुरबचन सिंह ने 19 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अप्रैल को उनकी एक्टिवा चोरी हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरीशुदा एक्टिवा भी बरामद कर ली। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।