फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Apply for grant on agricultural machinery by May 20

कृषि यंत्र पर अनुदान लेने के लिए 20 मई तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Apply for grant on agricultural machinery by May 20
अंबाला सिटी। सरकार की ओर से किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से सहायक कृषि अभियंता पवन कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान अब 20 मई तक विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकता है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई रखी गई थी।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि योजना के तहत कोटन सीड ड्रील, ट्रैक्टर माउटिड स्प्रे पंप, डारेक्टर सिडिड राइज मशीन, ट्रैक्टर माउटिड रोटरी वीडर 2 व 3 रो, पावर टिलर 12 एचपी से अधिक, ब्रिकवेट मेकिंग मशीन 500 से 1000 किलोग्राम एचआर कैपेसिटी, रिपर बाइंडर स्वचालित तीन व्हील चार व्हील मेज प्लांटर, मेज थ्रेसर, न्यूमेटिक प्लांटर आदि यंत्र शामिल हैं। आवेदन करते समय किसानों को 2.5 लाख रुपये से कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2500 रुपये और 2.5 लाख या इससे अधिक रुपये के कृषि यंत्रों पर पांच हजार रुपये टोकन मनी के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में किसान द्वारा किसी भी स्कीम के तहत उपरोक्त किसी भी कृषि यंत्र पर अनुदान न लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed