फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applications sought for new sports nurseries till 15th

Ambala News: नई खेल नर्सरियों के लिए 15 तक मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Applications sought for new sports nurseries till 15th
- सरकारी स्कूल, पंचायतें व निजी संस्थान उठा सकते हैं लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खेल विभाग ने जिले में खेल नर्सरी योजना के तहत नए आबंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी खोलने के लिए विभाग ने सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि खेल नर्सरी योजना का लाभ केवल उन्हीं खेलों को मिलेगा जो ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर ऐसे खिलाड़ी तैयार करना है जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरियाणास्पोर्ट्सडॉट जीओवीडॉटइन पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। खेल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि खेल नर्सरी के संचालन के लिए आवश्यक शर्तें, प्रशिक्षकों की योग्यता और अन्य दिशा-निर्देश वेबसाइट पर विस्तार से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप ने कहा कि ग्राम पंचायतों को भी इस योजना में शामिल किया गया है ताकि गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आधुनिक कोचिंग और सुविधाएं मिल सकें। निजी शिक्षण संस्थान भी अपनी खेल अधोसंरचना के आधार पर नर्सरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed